25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धमतरी
पैसे लेकर प्रैक्टिकल परीक्षा में खुलेआम कराया नकल, VIDEO वायरल होते ही मची खलबली
Play video

पैसे लेकर प्रैक्टिकल परीक्षा में खुलेआम कराया नकल, VIDEO वायरल होते ही मची खलबली

CG News: धमतरी डाइट नगरी में डीएलएड प्रायोगिक परीक्षा में सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। खुद परीक्षा प्रभारी परीक्षा कक्ष में ही भावी शिक्षकों से रूपए लेकर नकल कराते दिख रहा है।
Google source verification

CG News: धमतरी डाइट नगरी में डीएलएड प्रायोगिक परीक्षा में सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। खुद परीक्षा प्रभारी परीक्षा कक्ष में ही भावी शिक्षकों से रूपए लेकर नकल कराते दिख रहा है। परीक्षा केन्द्र में लगे सीसी कैमरे में सामूहिक नकल का वीडियो जैसे ही बाहर आया तो प्राचार्य सहित परीक्षार्थियों में खलबली मच गई। इस वीडियो की प्राचार्य ने पुष्टि की है और गुरूवार को पूरे मामले की जानकारी लेकर उच्च कार्यालय सहित कलेक्टर से भी शिकायत करने की बात कह रहे हैं।

ब्लाक मुख्यालय नगरी में पंडित सुंदरलाल शर्मा द्वारा संचालित डाइट सेंटर में डीएलएड द्वितीय वर्ष के प्रैक्टिल परीक्षा में 23 मार्च को यह सामूहिक नकल कराया गया। प्राचार्य प्रकाश राय 15 दिनों की छुट्टी पर थे। रविवार को कक्ष क्रमांक-7 में यह परीक्षा हुई। सेंटर में अनेक कर्मचारी नहीं थे। अवसर का फायदा उठाकर परीक्षा प्रभारी नरेन्द्र देवांगन खुलेआम नकल करा रहा था। परीक्षा कक्ष में 15 से 20 परीक्षार्थी दिख रहे हैं।

परीक्षा प्रभारी मोबाइल व पर्ची से नकल कराते दिख रहे हैं। सामने की दायीं ओर बैठे परीक्षार्थी कई उत्तर पुस्तिका लेकर नकल करते दिख रहे हैं। बांयी ओर बैठे परीक्षार्थियों से परीक्षा प्रभारी रूपए भी ले रहे हैं।