23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद
शादी के तीन माह बाद विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
Play video

शादी के तीन माह बाद विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

दो दिन पूर्व मायके से आई थी ससुराल, फंदा लगा दे दी जान।

Google source verification

फिरोजाबाद। शादी के तीन माह बाद ही एक नव विवाहिता ने गृह क्लेश के चलते फंदा कस लिया। विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका दो दिन पूर्व ही मायके से ससुराल आयी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें- बिना शादी किए घर में रह रहा था प्रेमिका के साथ, मां ने किया विरोध तो कर दी हत्या

नगला सिंघी क्षेत्र का मामला

थाना नगला सिंधी के गांव रसूलाबाद निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र रूप सिंह की शादी छह मार्च 2018 को आगरा के थाना निवोहरा के गांव नेहरे का पुरा निवासी रामअवतार की पुत्री निशा (20) के साथ हुआ था। निशा दो दिन पूर्व ही मायके से ससुराल आयी थी। सास मीरा देवी गांव में गई हुई थी। परिवार के अन्य लोग घर के बाहर बैठे हुए थे। सास जब घर वापस आई तो बहू नहीं दिखी। बहू के कमरे में जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। लगातार आवाज देने पर पर भी जब बहू ने दरवाजा नहीं खोला तो शोर मचाना शुरु कर दिया।

यह भी पढ़ें- दूसरी शादी करने के लिए पति ने किया पत्नी को जिंदा जलाकर हत्या का प्रयास

पंखे पर लटक रहा था शव

परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। बहू का शव पंखे पर रस्सी के सहारे लटका हुआ था। परिजनों ने उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर सीओ संजय वर्मा व नगला सिंघी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। सीओ का कहना है कि मायका पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। यदि कोई तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ससुरालियों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़ें- वीडियोः दुकान में चलता था गर्भपात सेंटर, स्वास्थ्य विभाग ने की ये कार्रवाई