3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर
Video सपा-बसपा के साथ आने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को याद आया कसरवल कांड
Play video

Video सपा-बसपा के साथ आने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को याद आया कसरवल कांड

गोरखपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के प्रचार में आए थे डाॅ.महेंद्र नाथ पांडेय
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 4 Mar 2018, 5:05 PM IST

गोरखपुर। सपा-बसपा के एक मंच पर आने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब कसरवल कांड की याद दिलाने में जुटी हुई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सपा शासनकाल में जिन लोगों को गोलियां लगी थी, उस समाज को आज भी वह याद है। सपा ने जिस जाति के वोटों को लुभाने के लिए अपना उम्‍मीदवार तय किया है उस वर्ग के लोगों को सपा राज में चली गोलियां याद हैं और वे चुनाव में इसका जवाब जरूर देंगे।

https://www.patrika.com/gorakhpur-news/biggest-political-change-after-few-minutes-meeting-started-1-2443317/
डाॅ.पांडेय रविवार को गोरखपुर उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे थे। मीडिया से मुखातिब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन बेमेल गठबंधन है। दोनों दल जनाधार खो चुके हैं। डाॅ.पांडेय ने कहा कि सपा-बसपा के एकसाथ आने से भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ेगा।

https://www.patrika.com/gorakhpur-news/sp-bsp-alliance-takes-place-new-political-equations-in-gorakhpur-2443611/
उन्होंने कहा कि गोरखपुर का उपचुनाव भाजपा के लिए सौभाग्‍य का चुनाव है। यहां से लगातार पांच बार सांसद रहे योगी आदित्‍यनाथ के मुख्‍यमंत्री बनने के चलते यह अवसर आया है। पार्टी ने यहां एक पुराने समर्पित कार्यकर्ता को टिकट दिया है।

https://www.patrika.com/gorakhpur-news/nishad-vote-bank-will-decide-election-scenario-of-political-parties-1-2441926/

डाॅ.पांडेय ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की सत्‍ता में काबिज रही गैर भाजपा सरकारों ने पूर्वी क्षेत्र की घोर उपेक्षा की। जिसकी वजह से पूरब पिछड़ता चला गया। अब जाकर पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में विकास की एक नई धारा बही है।
डाॅ.पांडेय ने कहा कि त्रिपुरा और नागालैंड में पार्टी की जीत विकास की जीत है। गोरखपुर और फूलपुर में जनता अपने समर्थन से इस विश्‍वास को बढ़ाएगी।

https://www.patrika.com/gorakhpur-news/yogi-adityanath-second-phase-campaign-in-by-election-scheduled-2441928/