12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जांजगीर चंपा
CG Road Accident: ट्रक और बस में जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में दर्जन भर यात्री हुए घायल, देखें VIDEO
Play video

CG Road Accident: ट्रक और बस में जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में दर्जन भर यात्री हुए घायल, देखें VIDEO

Road Accident: जांजगीर चांपा जिले में ट्रक और बस में जोरदार भिडंत हो गई। इस हादसे में दर्जन यात्री घायल हो गए। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Google source verification

CG Road Accident: जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ में आज सुबह ट्रक और यात्री बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार दर्जन भर से ज्यादा यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस यात्रियों को लेकर केरा से जांजगीर की ओर जा रही थी। इसी दौरान राछाभाटा के पास बस और ट्रक के बीच टक्कर हुई। यह पूरी घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्ला ट्रैवल्स की बस केरा से जांजगीर की ओर जा रही थी। बस में 50 से 60 यात्री सवार थे। इसी दौरान नवागढ़ के राछाभाटा के पास ट्रक और बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। बस को टक्कर मारने के बाद ट्रक दूर जाकर पलट गई। इस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके पर से फरार हो गया। वहीं बस में सवार दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए। तत्काल घायलों को सीएससी नवागढ़ भेजा गया है। फिलहाल नवागढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़