17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांकेर
Kanker News: खाने की लालच में दुर्गा पंडाल में घुसा भालू , Video में देखिए फिर क्या हुआ…
Play video

Kanker News: खाने की लालच में दुर्गा पंडाल में घुसा भालू , Video में देखिए फिर क्या हुआ…

CG News: छत्तीसगढ़ में जंगली जानवरों की दहशत दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। तेंदुआ, हाथी, चीता और भालू अक्सर रिहायिशी इलाकों में पहुंचकर दहशत फैला रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को कांकेर के लारगांव में एक जंगली भालू दुर्गा पंडाल में ही पहुंच गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 7 Oct 2024, 5:38 PM IST

Kanker News: कांकेर ब्लॉक के लारगांव में बीती रात एक दुर्गा पंडाल में भालू घुस गया। अंदर सो रहे कुछ लोगो की नींद खुली तो भालू को सामने देखकर होश फाख्ता हो गए। लोगों के शोर-शराबे के बीच भालू भागने का रास्ता खोजने लगा। इस दौरान उसने पंजा मारकर पंडाल भी फाड़ दिया। हड़बड़ाकर इधर-उधर भागते हुए भालू मेन गेट से बाहर निकल गया।

माना जा रहा है कि भालू रात में भोजन की तलाश में निकल होगा। पंडाल में रखे तेल और मिठाई की सुगंध से वह यहां आया होगा। गांववालों ने बताया कि भालू को भीतर प्रवेश करता देख सभी चौकन्ने हो गए। जैसे ही भालू पंडाल में स्थापित ज्योति कलश के पास पहुंचा, तो वे सब चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर भालू पंडाल से निकलने की कोशिश में पंडाल फाड़ने के लिए पंजे मारता रहा। लंबी कोशिश के बाद भालू सामने के रास्ते से भाग निकला।