25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर, जिला प्रबंधन समिति का सर्वसहमति से हुआ गठन
Play video

जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर, जिला प्रबंधन समिति का सर्वसहमति से हुआ गठन

जिला कांग्रेस समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को गांधी भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, ब्लॉक स्तर पर किए गए कार्यों की समीक्षा तथा आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Apr 25, 2026

बैठक के दौरान ब्लॉक कमेटियों द्वारा अब तक किए गए कार्यों का मूल्यांकन किया गया और संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिले के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अपने-अपने प्रकोष्ठ के तहत विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति करेंगे तथा संगठन का विस्तार करते हुए जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे।