17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
खुलासा: गोल्ड लूट गैंग का इन्वेस्टर है तेलिया, मनीष सिंह के इशारे पर हत्याएं करता था कुख्यात शूटर रुदल राय
Play video

खुलासा: गोल्ड लूट गैंग का इन्वेस्टर है तेलिया, मनीष सिंह के इशारे पर हत्याएं करता था कुख्यात शूटर रुदल राय

kota News, kota Crime news: Manappuram Gold Robbery: मण्णपुरम गोल्ड लूट कांड के दोनों आरोपी बिहार गोल्ड लूट गैंग के सरगना मनीष सिंह के खास गुर्गे हैं। रुदल राय कुख्यात शूटर है। इसी ने करणी सेना के जिलाध्यक्ष की हत्या की थी।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 09, 2019

कोटा. कोटा पुलिस ( Kota Police ) की गिरफ्त में आए मण्णपुरम गोल्ड लूट कांड ( manappuram gold robbery Case ) के दोनों आरोपी बिहार गोल्ड लूट गैंग ( Manappuram Gold Robbers Gang ) के सरगना मनीष सिंह ( gang leader Manish Singh ) के खास गुर्गे हैं। रुदल राय उर्फ कृष्ण मोहन को इस गैंग का कुख्यात शूटर ( sharp shooter ) माना जाता है। इसी ने मार्बल कारोबारी ( marble traders ) एवं करणी सेना के जिलाध्यक्ष ( Rajput karni sena ) और हाजीपुर जेल के सिपाही ( hajipur jail constable ) की गोली मारकर हत्या ( murder ) की थी। रुदल राय गैंग जयपुर के मानेसर में हुई सोना लूट की वारदात में भी शामिल था। वहीं दूसरा गुर्गा तेलिया लूट के बाद मिले माल को बेचने और गैंग के सरगना मनीष सिंह के हिस्से आई रकम को मार्बल, कैसीनो और होटल कारोबार में इन्वेस्ट करने का काम करता था।

Read More: अजब-गजब: सांड की अंतिम यात्रा में उमड़ा पूरा गांव, पंचामृत से करवाया स्नान, एक ट्रॉली कपड़े चढ़ाए फिर किया अंतिम संस्कार

पश्चिम बंगाल से लेकर राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आतंक का पर्याय बन चुके मनीष सिंह गोल्ड लूट गैंग का सफाया होने से पहले ही इस गिरोह के कुख्यात गुर्गे मनीष सिंह उर्फ तेलिया और कृष्णमोहन उर्फ रुदल राय को हाजीपुर पुलिस ने धर दबोचा था। 23 साल का रुदल राय गैंग का सबसे शातिर शूटर है। गत 16 मार्च को बिहार के वैशाली जिले में एसटीएफ के साथ हुए एनकाउंटर मारे गए गैंग के सरगना मनीष सिंह के इशारे पर ही वैशाली जिले के मार्बल कारोबारी और करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुशील सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की थी।

Read More: झमाझम बारि‍श से उजाड़ नदी दूसरे दिन भी उफान पर, पुलिया पर 4 फीट पानी, 12 गांवों का कटा सम्पर्क

सुशील सिंह के छोटे भाई चंदन के साथ नजदीकियां बढ़ाकर मनीष सिंह बिहार के मार्बल कारोबार पर कब्जा जमाना चाहता था। उसका भरोसा जीतने के लिए मनीष ने नागपुर मुथूट फाइनेंस से लूटे गए 27 किलो सोने में से 15 किलो की अपनी हिस्सेदारी और एक एके 47 रायफल तोहफे में दे दी थी, लेकिन सुशील सिंह को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने अपने भाई को इस गैंग से दूर कर दिया। जिसके बाद बौखला कर उसने रुदल राय के हाथों उसकी हत्या करवा दी।

Robbery: डकैती से 7 दिन पहले कोटा आए थे लुटेरे, रायपुरा की मान सरोवर कॉलोनी में रची थी 27 किलो सोना लूटने की साजिश

मानेसर गोल्ड लूट
वैशाली पुलिस के मुताबिक रुदल राय ने मनीष सिंह के इशारे पर हाजीपुर मंडल कारा कक्षपाल दीप नारायण राय की भी हत्या की थी। इसके बाद उसने गैंग के साथ मिलकर जयपुर के मानेसर और कोटा के नयापुरा में सोना लूटने की वारदातों को अंजाम दिया। करीब छह महीने पहले हाजीपुर पुलिस ने उसे वारदात को अंजाम देने के लिए जाते समय धर दबोचा था। उससे पुलिस ने दो पिस्टल और 23 किलो गांजा बरामद किया था।