26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
VIDEO मथुरा मेयर की ‘स्वामी’ के प्रति भक्‌ति, कैबिनेट मंत्री मौर्य को बताया भगवान
Play video

VIDEO मथुरा मेयर की ‘स्वामी’ के प्रति भक्‌ति, कैबिनेट मंत्री मौर्य को बताया भगवान

मेयर ने मंच से उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को भगवान बता दिया। मेयर की इस 'आस्था' को कैमरे ने कैद कर लिया अब मेयर की ' भक्ति' का वीडियो वायरल हो रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 12 Jul 2018, 4:57 PM IST

मथुरा। नेताओं को होर्डिंग पर भगवान के रूप में दर्शाने पर कई बार विवाद हो चुका है लेकिन इसके बावजूद राजनीति में बड़े नेताओं को खुश करने के लिए छोटे नेता या कार्यकर्ता इस तरह की हरकत बार-बार करते रहते हैं। मथुरा के मेयर ने भी कुछ ऐसा ही किया है। मेयर ने मंच से उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को ‘भगवान’ बता दिया। मेयर की इस ‘आस्था’ को कैमरे में कैद कर लिया गया अब मेयर की ‘ भक्ति’ का वीडियो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- श्री कृष्ण जन्मस्थान का रास्ता बंद करने से नाराज व्यापारियों ने किया धरना प्रदर्शन

मेयर की

मौका था शहर के बीएसए कॉलेज में आयोजित मजदूरों के एक कार्यक्रम का। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में मजूदर जुटे थे। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार द्वारा मजदूरों के हित में चलाई जा रही योजनाओं को बताना था लेकिन मंच से योजनाओं का कम जिक्र हो रहा था, कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री स्वामी प्रसाद मार्य की शान में कशीदे ज्यादा पढ़े जा रहे थे। इसी रौ में आकर मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर डॉ. मुकेश आर्यबंधु ने यहां तक कह डाला कि हमने और आपने भगवान नहीं देखा, आज आप भगवान के दर्शन कर सकते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के रूप में भगवान हमारे बीच में हैं।

यह भी पढ़ें- Video: मंत्रीजी का ज्ञान कर देगा हैरान, बोले 1192 से 2004 तक रहा मोहम्मद गौरी का राज…

अपनी इतनी तारीफ सुन स्वामी प्रसाद मौर्य भी मंत्रमुग्ध हो गए। खुद को भगवान बताए जाने पर मजदूरों के साथ मंत्री खुद भी ताली बाजाते रहे।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश