26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
VIDEO: बंगाल की खाड़ी से उठा खतरनाक तूफान गाजा, तटवर्ती इलाकों में भारी तबाही का खतरा
Play video

VIDEO: बंगाल की खाड़ी से उठा खतरनाक तूफान गाजा, तटवर्ती इलाकों में भारी तबाही का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह गाजा की स्थिति चेन्नई से 740 किलोमीटर मापी गई, जबकि यह पूर्व-पूर्वोत्तर और नागापट्टिनम से 840 किलोमीटर पूर्व-पूर्वोत्तर बताया गया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 12 Nov 2018, 6:51 PM IST

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा गाजा चक्रवात तूफान गाजा तेजी के साथ चेन्नई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह गाजा की स्थिति चेन्नई से 740 किलोमीटर मापी गई, जबकि यह पूर्व-पूर्वोत्तर और नागापट्टिनम से 840 किलोमीटर पूर्व-पूर्वोत्तर बताया गया है। मौसम विभाग ने चक्रवात में अगले 24 घंटे में और अधिक तेजी आने की आशंका जताई है। हालांकि फिलहाल गाजा दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। विभाग के अनुसार गाजा 15 नवंबर तक पश्चिम-दक्षिण दिशा में तेजी के साथ आगे बढ़ते हुए नागापट्टिनम और चेन्नई पार कर सकता है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंजू वर्मा की फरारी पर सुप्रीम कोर्ट का बिहार पुलिस पर तंज, ‘बहुत बढ़िया!

चक्रवात के प्रभाव के चलते मौसम विभाग ने 14 नवंबर को तमिल नाडु के अधिकांश इलाकों में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। जबकि इसके साथ ही उत्तरी तटीय इलाके और आंध्र के तटवर्ती इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मानें तो उत्तरी तमिलनाडु के साथ ही दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी बारिश की संभावना जताई गई है। यही वजह है कि मौसम विभाग ने मछुआरों से 12 और 13 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में न उतरने की अपील की है।

बिहार: कोर्ट की सुनवाई तक ऐश्वर्या से अलग रहना चाहते हैं तेज प्रताप? श्रीकृष्ण की जन्मस्थली पर बिता रहे समय

आपको बता दें कि इससे पहले ओडिशा में भयंकर तूफान तितली के चलते 77 लोगों की मौत हो गई थी। ओडिशा सरकार की ओर से आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि चक्रवाती तूफान तितली और उसके परिणामस्वरूप आई बाढ़ से 77 लोगों की मौत की रिपोर्ट मिली हैं। संयुक्त राहत आयुक्त प्रवात मोहपात्रा ने कहा कि प्राथमिक रिपोर्ट से पता चला है कि राज्य में आई दोहरी आपदाओं के कारण 2.73 लाख हेक्टेयर फसलों का नुकसान हुआ है।