9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी सरकार की ऐतिहासिक जीत से जुड़ी मुख्य बातें जानें एक क्लिक में
Play video

लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी सरकार की ऐतिहासिक जीत से जुड़ी मुख्य बातें जानें एक क्लिक में

मोदी सरकार 2.0 एक बार फिर मोदी सरकार भगवा रंग में रंगा पूरा देश कांग्रेस ने स्वीकारी हारी

Google source verification

1- ‘प्रचंड’ बहुमत के साथ मोदी सरकार की वापसी, 30 मई को ले सकते हैं शपथ

मोदी सरकार को एक बार फिर छप्पर फाड़ जनादेश मिला है। मोदी सरकार को जहां एक ओर 300 से ज्यादा सीटें मिलने के बाद ये मोदी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। नेहरू और इंदिरा के बाद मोदी इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जिनके नेतृत्व में जनता ने किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया है। मोदी को मिले अपार जनादेश के बाद अब 30 तारीख को मोदी शपथ ले सकते हैं।

2- ऐतिहासिक जीत के बाद आडवाणी और जोश से मिलने पहुंचे मोदी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। PM मोदी ने LK आडवाणी से जीत का आशीर्वाद लिया, जिसके बाद वह पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से भी मिलने पहुंचे। मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी थे।

3- मोदी मय हुआ देश, दीदी के गढ़ के साथ साउथ में भी लहराया बीजेपी का परचम

2019 लोकसभा चुनाव में BJP लेड राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA ) ने प्रचंड बहुमत हासिल की है। अकेले भाजपा ने 2014 का अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 300 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। चारो दिशाओं में पार्टी का परचम लहराया। लेकिन इस जीत में खास बात ये है कि नॉर्थ, इस्ट, वेस्ट के साथ-साथ साउथ में भी BJP ने अपना झंडा बुलंद किया है। इस चुनाव में बीजेपी ने जहां ममता बनर्जी के गढ़ बंगाल में बड़ी जीत हासिल की है, वहीं दक्षिण में भी पार्टी ने अपना वर्चस्व कायम किया है। जहां कर्नाटक में बीजेपी ने 28 में से 25 सीटें हासिल की वहीं तेलंगाना में 17 में से 4 सीटें हासिल की । वहीं ममत बनर्जी के गढ़ वेस्टबंगाल में भी पार्टी ने 18 सीटे हासिल की।

4- जीत के जश्न के साथ शुरू हुई सरकार बनाने की कवायद, राजनाथ की अध्यक्षता में हो रही कैबिनेट मीटिंग

मोदी सरकार को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। जश्न के इस माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है। बीजेपी ने भाजपा मुख्यालय पर आज शाम 5 बजे कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। काउंसिल मिनिस्टर की बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह करीब 5.30 बजे बैठक को संबोधित करेंगे इस बैठक में कुछ औपचारिक कदम उठाने के साथ ही अगले कार्यकाल में पार्टी के महत्वपूर्ण एजेंडो पर चर्चा हो सकती है।

पढ़े Suzuki Gixxer SF 250 का पूरा रिव्यू, जानें क्यों आपको खरीदनी चाहिए ये मोटरसाइकिल

5- बीजेपी से करारी हार के बाद राहुल गांधी ने की इस्तीफे की पेशकश, राजबब्बर ने भी सौंपा इस्तीफा

23 मई को मोदी सरकार की वापसी की खबर के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेस कर मोदी को जीत की बधाई देते हुए अपनी हार स्वीकार की। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने इस चुनाव में अमेठी की सीट को भी गंवा दिया। स्मृति ईरानी ने 55,120 वोटों से राहुल गांधी को हराया है। हालांकि राहुल को केरल के वायनाड में रिकॉर्ड वोटो से जीत हासिल हुई है।

19 जून को दिखेगी रेनो की 7 सीटर triber की पहली झलक, इन खूबियों से होगी लैस

6- बिना विपक्ष के देश पर राज करेगी भाजपा, कांग्रेस ने गंवाया मुख्य विपक्षी पार्टी का अधिकार

इस लोकसभा चुनाव में जहां जनता ने एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी को अपना नेता चुना वहीं देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को विपक्ष के पद से भी हाथ धोना पड़ेगा। दरअसल कांग्रेस को इस चुनाव में महज 44 सीटें ही हासिल हुई है जबकि विपक्षी पार्टी के लिए पार्टी के पास कम से कम 54 सीटें होनी जरूरी हैं। यानि इस बार देश को सरकार तो पूर्ण बहुमत की मिली है लेकिन विपक्षा गठजोड़ से ही मिलेगा।