
पटियाला। पंजाब के पटियाला में लड़कियों ने एक मनचले को कड़ा सबक सिखाया। खास बात यह है कि ये मनचला उन्हीं के कॉलेज का प्रोफेसर था। दरअसल पटियाला गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज का प्रोफेसर कॉलेज की ही लड़कियों को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता था। बस फिर क्या था कॉलेज परिसर में ही लड़कियों ने इस मनचले प्रोफेसर की पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह ये लड़कियां इस मनचले प्रोफेसर को धुनाई करते हुए ले जा रही हैं। जब इस प्रोफेसर की धुनाई हो रही है तभी दूसरी छात्रा ने ये वीडियो बनाया है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, और छात्राओं की जमकर तारीफ भी हो रही है।
सोनिया गांधी के खिलाफ पीएम मोदी का बड़ा हमला, कहा दलितों का सम्मान नहीं करती कांग्रेस
देश के 15 राज्यों में आंधी-तूफान से भारी तबाही की आशंका, जानिए 10 बड़ी बातें