17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायगढ़
CG Election 2025: BJP प्रत्याशी की दुकान पर पहुंचे डिप्टी CM विजय शर्मा, चाय की ली चुस्की, देखें VIDEO
Play video

CG Election 2025: BJP प्रत्याशी की दुकान पर पहुंचे डिप्टी CM विजय शर्मा, चाय की ली चुस्की, देखें VIDEO

CG Election 2025: सोमवार 3 जनवरी को प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा और वित्तमंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ दौरे पर रहे। यहां चुनावी प्रचार के दौरान दोनों मंत्रियों ने रायगढ़ निगम से बीजेपी महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पर पहुंचे...

Google source verification

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा हाई है. मेयर, अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी दिन रात चुनाव प्रचार में जुटे हैं। निकाय चुनाव में कहीं कोई गुपचुप वाला चुनावी मैदान में है तो कहीं टेलर का काम करने वाला अपनी किस्मत आजमा रहा है। रायगढ़ नगर निगम से बीजेपी ने एक चायवाले को अपना महापौर प्रत्याशी बनाया है। इस बीच गृहमंत्री विजय शर्मा प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की दुकान पर पहुंचे। शर्मा ने सोशल मीडिया में इसका वीडियो भी जारी किया है।

वीडियो जारी कर विजय शर्मा ने लिखा कि ये जीवर्धन चौहान की चाय दुकान है, जिनको भाजपा ने रायगढ़ नगर निगम से महापौर प्रत्याशी बनाया है। यह सब भाजपा में ही संभव है, गर्व है कि मैं भाजपा का सदस्य हूं।

डिप्टी सीएम और वित्तमंत्री ने ली चाय की चुस्की

सोमवार 3 जनवरी को प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा और वित्तमंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ दौरे पर रहे। यहां चुनावी प्रचार के दौरान दोनों मंत्रियों ने रायगढ़ निगम से बीजेपी महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पर पहुंचे और चाय का आनंद लिया। पहले वित्तमंत्री ओपी चौधरी जीवर्धन के चाय दुकान पर पहुंचे। उनके जाने के बाद शाम को प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी उनकी दुकान पर पहुंचे और चाय की चुस्की लेते दिखाई दिए।