9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Amit Shah Meeting In Raipur: नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतरराज्यीय समन्वय समिति की बैठक शुरू, CM साय समेत ये अधिकारी मौजूद…VIDEO
Play video

Amit Shah Meeting In Raipur: नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतरराज्यीय समन्वय समिति की बैठक शुरू, CM साय समेत ये अधिकारी मौजूद…VIDEO

Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नवा रायपुर के मेफेयर लेक रिसोर्ट में नक्सल प्रभावित सात राज्यों की अंतरराज्यीय समन्वय समिति की बैठक शुरू हो चुकी है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 Aug 2024, 4:42 PM IST

Amit Shah Meeting In Raipur: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक में भाग लिया। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं।

ये सात राज्य बैठक में शामिल

बैठक में छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शिरकत कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: Amit Shah Chhattisgarh Visit: नक्सल खात्मे की आखिरी स्क्रिप्ट लिख रहे अमित शाह, 7 राज्यों के पुलिस-DGP के साथ बैठक शुरू…देखें Photo’s

3 दिन तक रायपुर में ही रहेंगे

अमित शाह के साथ गृह मंत्रालय के आला अफसर भी रायपुर पहुंचे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री तीन दिन तक रायपुर में ही रहेंगे। शाह गृह विभाग की हर छोटी-बड़ी अपडेट रायपुर से ही लेंगे। आस-पास (Amit Shah Meeting In Raipur) के राज्यों में नक्सल मूवमेंट की रिपोर्ट भी अफसरों से गृह मंत्री लेने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के डीजीपी भी इसे लेकर रिपोर्ट तैयार करके बैठे हैं, जिसका प्रेजेंटेशन अमित शाह की मीटिंग में होगा।