17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
CG Dhan Tihar 2024: किसानों को बड़ी राहत, धान बेचने के तुरंत बाद ले सकेंगे 10 हजार रुपए नकद, CM साय ने की घोषणा
Play video

CG Dhan Tihar 2024: किसानों को बड़ी राहत, धान बेचने के तुरंत बाद ले सकेंगे 10 हजार रुपए नकद, CM साय ने की घोषणा

Raipur News: 14 नवम्बर से राज्य में धान खरीदी प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी। ब धान खरीदी केंद्रों में किसानों को तत्काल 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 15 Nov 2024, 5:19 PM IST

CG Dhan Tihar 2024: छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान की खरीदी का शुभारम्भ हो चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रदेशव्यापी धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ बालोद जिले के भांठागांव (बी) धान खरीदी केन्द्र से किया। धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

इसी के साथ सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। अब धान खरीदी केंद्रों में तत्काल 10 हजार रुपए मिलेगा। किसानों की तत्कालीन अव्याश्यकताओं को देखते हुए साय सरकार ने अहम फैसला लिया है।

किसानों ने मुख्यमंत्री को धान बेचा

मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में, ग्राम भांठागांव के किसान भागबली ने 148 क्विंटल और हरिराम ने 65 क्विंटल 20 किलो धान बेचा। किसानों को अपने धान की बिक्री का यह अवसर मिलने से वे बेहद खुश दिखाई दे रहे थे। इस उपार्जन केंद्र में 14 नवम्बर को कुल 6 किसानों का टोकन काटा गया।

पहले दिन रायपुर जिले में 6513 टन से अधिक धान की खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इस वर्ष रायपुर जिले में कुल पंजीकृत किसान संख्या 139275 है। कुल पंजीकृत रकबा 142043.88 (रकबा हेक्टेयर में) किया गया है। इनमें धान बेचने वाले किसानों की संख्या 1975 है। बेचे गए धान का रकबा 1255.31 है और धान बेचने वाले किसानों का प्रतिशत 1.42 एवं पंजीकृत रकबे के विरुद्ध खरीदी किये गए रकबे का प्रतिशत 0.88 कुल धान खरीदी की मात्रा – 6513.80 (मात्रा टन में) का सुचारू रूप से धान उपार्जन किया गया।