9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
DA Hike: 4% DA बढ़ाने का ऐलान, कर्मचारी संगठन ने की ये मांग, देखें VIDEO
Play video

DA Hike: 4% DA बढ़ाने का ऐलान, कर्मचारी संगठन ने की ये मांग, देखें VIDEO

DA Hike: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को साय सरकार ने दिवाली का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 16 Oct 2024, 5:40 PM IST

DA Hike: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने दिवाली से पहले प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। साय सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। कैबिनेट बैठक से पहले ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत कर दिया है। कर्मचारी फेडरेशन ने राज्य सरकार के इस आदेश का स्वागत किया है। फेडरेशन ने अपील की है कि इस आदेश को 1 जनवरी से स्वीकृत किया जाए।

कर्मचारी लंबे समय से कर रहे थे मांग

डीए में बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारी संगठन लंबे समय से मांग कर रहे थे। कर्मचारियों की मांग थी कि उन्हें भी केंद्र के समान डीए दिया जाए। कर्मचारियों की इस मांग को मुख्यमंत्री ने दिवाली का तोहफा मानकर दिया है। प्रदेश के करीब 3 लाख 90 हजार कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। अब प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान डीए दिया जाएगा। पहले प्रदेश के कर्मचारियों को 46 प्रतिशत डीए दिया था। अब डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से 50 प्रतिशत हो गया है। यानी अब केंद्र के समान ही छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को डीए मिलेगा।

24 को सामूहिक हड़ताल

शिक्षक मोर्चा ने बताया कि पूर्व सेवा गणना मिशन के तहत मोदी की गारंटी को लागू करने की मांग लेकर उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस पर फैसला नहीं लेने पर शिक्षक 24 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल करेंगे।