6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

Raipur Rape: पुलिसकर्मी ने लॉ स्टूडेंट से 2 बार किया दुष्कर्म, ASP राठौर ने किया बड़ा खुलासा… देखें Video

Rape Case: लॉ स्टूडेंट से बलात्कार मामले में रायपुर एएसपी कीर्तन राठौर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान, हमें पता चला कि आरोपी ने दो बार बलात्कार किया।

Google source verification

Chhattisgarh Rape Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया था। आरोप पुलिस जवान पर लगा है। पीड़िता लॉ स्टूडेंट के मुताबिक नशीला पदार्थ पिलाकर घटना को अंजाम दिया गया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

इस बीच रायपुर एएसपी कीर्तन राठौर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वकील के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी पुलिस कांस्टेबल चंद्रमणि शर्मा को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। जांच के दौरान, हमें पता चला कि उसने दो बार बलात्कार किया। साथ ही आरोपी महिला को जानता था।

यह है पूरा मामला

पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि पुलिसकर्मी चंद्रमणि ने बहला-फुसलाकर अपनी कार में बिठाया। कार में बैठने के बाद चंद्रमणि ने ड्रिंक्स की ऑफर दी। पुलिसकर्मी की पेशकश पर पीड़िता ने भरोसा कर लिया और नशीली ड्रिंक पिने के बाद वह बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।