12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video :  उदयपुर में सीएम ने दी जनसंघ के नेता भानुकुमार शास्‍त्री को श्रद्धांजलि, देवनानी और कृपलानी भी रहे मौजूद
Play video

video : उदयपुर में सीएम ने दी जनसंघ के नेता भानुकुमार शास्‍त्री को श्रद्धांजलि, देवनानी और कृपलानी भी रहे मौजूद

सीएम ने भारतीय जनता पार्टी और जनसंघ के नेता भानु कुमार शास्त्री की तीये की बैठक में भाग लिया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 26 Feb 2018, 8:10 PM IST

उदयपुर . प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सोमवार को अपने अल्प प्रवास के तहत उदयपुर पहुंची । इस दौरान सीएम राजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन मैदान पर उतरने के बाद सीधे आरएमवी स्कूल परिसर में पहुंची जहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और जनसंघ के नेता भानु कुमार शास्त्री की तीये की बैठक में भाग लिया । इस दौरान सीएम राजे ने भानु कुमार शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को शास्त्री के निधन पर सांत्वना दी । इस मौके पर श‍िक्षामंत्री वासुदेव देवनानी, श्रीचंद कृपलानी सहित बड़ी तादाद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेतागण मौजूद रहे ।

मुख्यमंत्री करीब 45 मिनट तक भानु कुमार शास्त्री की शोक सभा में मौजूद रही । इस दौरान सीएम राजे कुछ देर के लिए भावुक भी हो गई । सीएम ने भानु कुमार शास्त्री के परिवार की महिलाओं के साथ भी बातचीत की और उन्हें भी उनके निधन पर ढांढस बंधाया । इस मौके पर सीएम राजे ने भानु कुमार शास्त्री के साथ बिताए पलों को मीडिया के साथ साझा किया । सीएम ने कहा कि भानु कुमार शास्त्री एक विशाल व्यक्तित्व के धनी थे । वे एक साहसी और कमिटमेंट के पक्के व्यक्तित्व वाले इंसान थे । उन्होंने पार्टी के लिए बहुत सेवा की थी ऐसे समय में जब पार्टी में कम लोग थे । सीएम ने कहा कि भानु कुमार शास्त्री का चला जाना उनकी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है । इसके पश्चात सीएम राजे पुनः पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंची जहां से वह हेलीकॉप्टर से सीधे जयपुर के लिए रवाना हो गई ।

cm in udaipur