30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
बीजेपी मेयर ने संस्कृत में शपथ लेकर बदल दिया नगर निगम का इतिहास
Play video

बीजेपी मेयर ने संस्कृत में शपथ लेकर बदल दिया नगर निगम का इतिहास

शपथ ग्रहण समारोह से पहले हुआ वैदिक मंत्रों का पाठ, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 12 Dec 2017, 1:09 PM IST

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में नवनियुक्त बीजेपी मेयर श्रीमती मृदुला जायसवाल ने संस्कृत में शपथ लेकर निगम के इतिहास को ही बदल डाला। मेयर ने संस्कृत भाषा में लिये गये शपथ का इतनी सही ढंग से उच्चारण किया कि सभी लोग चकित हो गये।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस व सपा को झटका देकर बीजेपी बनायेगी पहली बार यह रिकॉर्ड


शहीद उद्यान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या व नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को भी शामिल होना था, लेकिन दोनों वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने नहीं पहुंचे। इसके बाद कमिश्रर नितिन रमेश गोकर्ण ने बीजेपी की नवनियुक्त मेयर श्रीमती मृदुला जायसवाल को शपथ लेने के लिए मंच पर बुलाया।1995 से मेयर पद पर हो रहे चुनाव में बीजेपी को ही जीत मिलती है और बीजेपी के मेयर हिन्दी भाषा में शपथ लेते हैं, लेकिन पूर्व संासद स्वर्गीय शंकर प्रसाद जायसवाल की बहू श्रीमती मृदुला जायसवाल ने संस्कृत भाषा में शपथ लेकर सबको अचरज में डाल लिया। इसके बाद मेयर ने ही सभी सभासदों को शपथ दिलायी।
यह भी पढ़े:-बाहुबली मुख्तार व मुन्ना बजरंगी के बीच छिड़ सकी गैंगवार, बदलेगा जरायम दुनिया का समीकरण

शपथ ग्रहण से पहले हुआ वैदिक मंत्रों का पाठ
शपथ ग्रहण से पहली बार वैदिक मंत्रों का पाठ कराया गया है। दावा है कि अभी तक नगर निगम के शपथ ग्रहण में ऐसा नहीं हुआ है। केन्द्र व यूपी के बाद मिनी सदन में बीजेपी की ताकत का असर दिखा और किसी ने इस परम्परा का विरोध नहीं किया।
यह भी पढ़े:-मुख्तार अंसारी को झटका, बसपा के दबंग नेता अतुल राय को क्राइम ब्रांच ने उठाया, हो सकता बड़ा खुलासा

नगर निगम में बीजेपी के सभी अधिक सभासद
वर्ष 2012 मे हुए नगर निगम चुनाव में सपा के सबसे अधिक सभासद थे तो इस बार बीजेपी के सभासदों की संख्या सबसे अधिक है। बनारस नगर निगम में कुल90 सीट है, लेकिन एक प्रत्याशी की मौत हो जाने के चलते 89 सीट पर ही चुनाव हुआ था। इसमे से बीजेपी के 37, कांग्रेस 22, अद 1,सपा के 17, बसपा के 2 व निर्दल सभासदों की संख्या 11 है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मिनी सदन में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा 46को प्राप्त कर लेगी।
यह भी पढ़े:-काशी को सड़क जाम से मुक्त करने की योजना पर काम शुरू, इन मार्ग पर होगा वन वे

 

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश