
वाराणसी. बनारस को जाम से मुक्त करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत ने सोमवार को पटेल धर्मशाला स्थित तिराहे का निरीक्षण किया। एसपी ट्रैफिक के साथ नगर निगम के लोग भी उपस्थित थे। एसपी ट्रैफिक ने तिराहे की जगह को चौड़ा करने के लिए स्थान की पहचान कर ली है। अगले सप्ताह के पहले यह काम हो जायेगा और फिर यातायात की नयी व्यवस्था को लागू कर दिया जायेगा।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी की पुलिस को बड़ा झटका, बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी अतुल राय को नहीं भेज पायी जेल
बनारस में सड़क जाम बड़ी समस्या है, जिसके लिए अतिक्रमण, ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करना, सड़कों की चौड़ाई कम करने आदि को प्रमुख कारण माना जाता है। एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत ने शहर को सड़क जाम से मुक्त करने की तैयारी की है, जिसके लिए कई कदम उठाये गये हैं। एसपी ट्रैफिक अगले सप्ताह से शहर के कई प्रमुख मार्ग पर एकल व्यवस्था करने वाले हैं। शुरू में लोगों को नयी व्यवस्था से थोड़ी परेशान हो सकती है, लेकिन सड़क जाम से मुक्ति मिलने पर यह परेशानी खत्म हो जायेगी।
यह भी पढ़े:-UP College में छात्र गुटों में मारपीट, छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ धक्कामुक्की
मलदहिया से तेलियाबाग अब वाहन नहीं जा पायेंगे। जबकि तेलियाबाग से अन्धरापुल जाने वाले मार्ग को भी वाहनों के लिए बंद किया जायेगा। तेलियाबाग से अन्धरापुल जाना है तो चौकाघाट वाले रास्ते का उपयोग करना होगा। मलदहिया से तेलियाबाग जाने वाले वाहनों को अन्धरापुल होकर जाना पड़ेगा। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि शुरू में प्रयोग के तौर पर नयी व्यवस्था लागू की जायेगी। इसके साथ ही जहां पर समस्या होगी उसका समाधान भी किया जायेगा।
यह भी पढ़े:-बाहुबली मुख्तार व मुन्ना बजरंगी के बीच छिड़ सकी गैंगवार, बदलेगा जरायम दुनिया का समीकरण
चौकाघाट व रथयात्रा मार्ग पर भी होगा परिवर्तन
एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत ने कहा कि जल्द ही राजघाट की तरफ से चौकाघाट व रथायात्रा चौराहे पर वाहनों के आवागमन की व्यवस्था बदली जायेगी। हम लोगों का उद्देश्य शहर को जाम से मुक्त करना है इसलिए सारे कार्य किये जा रहे हैं। एसपी ट्रैफिक ने नयी व्यवस्था लागू होने पर जनता से सहयोग की भी अपील की है।
यह भी पढ़े:-