7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनियाभर में फेमस डब्बू अंकल के सामने जब अचानक आ गए गोविंदा

दुनियाभर में फेमस डब्बू अंकल के सामने जब अचानक आ गए गोविंदा

2 min read
Google source verification
dance

दुनियाभर में फेमस डब्बू अंकल के सामने जब अचानक आ गए गोविंदा

भोपाल। गोविंदा के डांस के दीवाने विदिशा के डब्बू अंकल उस समय हैरान रह गए जब अचानक गोविंदा खुद उनके सामने आकर खड़े हो गए। इसके बाद जो कुछ हुआ, वह सभी को हैरान करने वाला था।

दुनियाभर में लोकप्रिय हुए विदिशा के संजीव श्रीवास्तव (डब्बू अंकल) की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उनके सामने अचानक गोविंदा खुद आकर खड़े हो गए। बचपन से गोविंदा के गानों को कॉपी करते हुए वे बड़े हुए। उन्हें दुनियाभर में मशहूर भी गोविंदा के गाने पर किया। उनका वीडियो करोड़ों लोगों ने देखा। वे इतने फेमस हुए कि उन्हें बॉलीवुड से ऑफर मिलने लगे। विज्ञापनों में भी काम करने का मौका मिल गया। यहां तक कि विदेशी चैनलों पर भी उनके डांस परफार्म करने का ऑफर आ गया।


मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के रहने वाले डांसिंग अंकल संजीव श्रीवास्तव सोशल मीडिया के इन दिनों स्टार बन गए हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि विदिशा से लेकर मुंबई और विदेशों तक से उन्हें ऑफर मिल रहे हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी ने भी उन्हें बुलाया। सलमान खान के साथ भी उन्होंने एक कार्यक्रम में अपना जलवा बिखेरा।

जब सामने आ गए गोविंदा
सलमान खान और सुनील शेट्टी के बाद ही अब डांसर अंकल गोविंदा को अपना फैन बना चुके हैं। माधुरी दीक्षित के डांसिंग शो 'डांस दीवाने' के सेट पर जब दोनों की मुलाकात हुई तो दोनों ने मिलकर एक से बढ़कर एक डांस प्रस्तुत कर लोगों को दीवाना बना दिया।


क्या-क्या हुआ
-डांस दीवाने के सेट पर अचानक गोविंदा डब्बू अंकल के सामने आ गए। पहले तो वे हैरान रह गए फिर गोविंदा के पैर छू लिए। उन्हें गले से लगा लिया।
-इसके बाद गोविंदा ने अपनी मस्त अदाओं से डांस किया। उनके साथ डब्बू अंकल और माधुरी ने भी डांस किया। इनकी जुगलबंदी का सभी ने लुत्फ उठाया।
-अप्रैल-महीने मे अपने रिश्तेदार की शादी से पहले लेडी संगीत के प्रोग्राम में उन्होंने फिल्म 'खुदगर्ज' में गोविंदा पर फिल्माया गाना आप के आ जाने से... पर डांस किया था। इसके बाद दुनियाभर में यह वीडियो वायरल हो गया।
-संजीव श्रीवास्तव भोपाल स्थित भाभा इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रॉनिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। हाल ही में विदिशा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।