
SBI में लगी आग: कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हुए खाक!
विदिशा@गोविंद सक्सेना की रिपोर्ट...
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानि SBI की कलेक्टर ब्रांच में शनिवार की सुबह करीब 6 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में बैंक में रखा यूपीएस सिस्टम एलईडी, फर्नीचर, एसी सहित काफी दस्तावेज और सामान जलकर राख हो गया। वहीं बैंक में करीब 25 से 30 लाख रुपए का नुकसान आंका जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सुबह गार्ड और बिल्डिंग के चौकीदार ने जब बैंक से धुआं उठते देखा तो बैंक के मैनेजर और बिल्डिंग के मालिक को खबर दी और फिर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची आग पर काबू पाने में पानी से कई जरूरी दस्तावेज भी खराब हो गए, वहीं कई दस्तावेज जल गए।
शाखा प्रबंधक बबीता यादव का कहना है कि करीब 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पूरा आकलन किया जा रहा है और क्या-क्या नुकसान हुआ इसकी सूची तैयार की जा रही है उधर कलेक्ट्रेट ब्रांच में जिन उपभोक्ताओं के खाते थे उन्हें फिलहाल एसएटीआई शाखा से लेनदेन के लिए कहा गया है।
बैंक को सुचारु रुप से संचालित होने में अभी कुछ दिन का वक्त लग सकता है। बैंक के चैनल पर आग लगने से बैंक बंद है कि सुचना लगा दी गई है। उधर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की रीजनल टीम भी आग से उत्पन्न हालात और सामान जलने का आकलन करने विदिशा आ चुकी है।
यहां भी लग चुकी है आग...
वहीं कुछ दिनों पहले ही राजधानी भोपाल में भी एमपीनगर जोन 1 में स्थित बालाजी टावर की चौथी मंजिल पर बने बैंक के डाटा मैनेजमेंट के आफिस में भी आग लग चुकी है। घटना में आफिस के कम्प्यूटर, कागजात, फाइलें, एसी समेत महंगे उपकरण जलकर खाक हो गए थे। यहां भी आग लगने की वजह एसी और वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होना रहा। नौ दमकलों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि एमपीनगर थाने में किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
एमपी नगर पुलिस के अनुसार एमपीनगर के जोन 1 में बालाजी टावर में तीसरी और चौथी मंजिल में कार्वी डाटा मैनेजमेंट सर्विस कंपनी का आफिस है। यह कंपनी हैदराबाद की है, जिसमें प्राइवेट बैंकों के डाटा मैनेजमेंट का काम होता है। कंपनी में डे और नाइट दो शिफ्ट में काम किया जाता है। नाइट शिफ्ट सुबह छह बजे खत्म हो गई थी। कंपनी के कर्मचारी शिफ्ट पूरी करने के बाद नीचे उतर आए थे। सुबह सवा सात बजे टॉवर के पास चाय की दुकान चलाने वाले ने चौथी मंजिल पर खिड़की से आग की लपटें देखीं। उसी ने लोगों की मदद से बिजली सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
Published on:
18 Aug 2018 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
