दरअसल, भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा का विधानसभा क्षेत्र सिरोंज लंबे समय से जल संकट की समस्या से जूझ रहा है, जिसे सुचारू करने की मांग लंबे समय से विधायक उमाकांत शर्मा प्रशासन से कर रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदारों की ओर से कोई कार्य नहीं किया जा रहा। इसका खामियाजा सीधे तौर पर शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में मंगलवार को विधायक उमाकांत जलसंकट के निराकरण की मांग को लेकर सिरोंज एसडीएम के पास पहुंचे। यहां उन्होंने न सिर्फ एसडीएम के हाथ जोड़े, बल्कि उनके पैर पकड़कर जनता को इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार भी लगाई।