शिक्षकों की होगी निगरानी
इस एप का उद्देश्य स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति पर निगरानी रखना है। इसमें शिक्षक की उपस्थिति के आलावा अवकाश का आवेदन, प्रमोशन, क्रमोन्नति और सूचनाओं का आदान प्रदान आदि कार्य हो सकेंगे। इसमें होम, शिक्षक, स्कूल, विद्यार्थी आदि टैब हैं। सभी शिक्षकों को एप डाउनलोड करना अनिवार्य किया गया है। जिले में शिक्षकों ने इस एप के जरिए अटेंडेंस भरना शुरू भी कर दिया है।