
Ladli Behna Yojana : लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना के बाद अब लखपति दीदी बन गईं। ये दीदियां समूहों से जुड़कर सशक्त भी हुई हैं। बहनें ड्रोन उड़ाने वाली दीदी बन गई हैं। वे नेताओं से भी तेज फर्राटेदार भाषण देने लगी हैं। तय मानिए कि भारत को तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने में लखपति दीदियों और स्व सहायता समूहों की अहम भूमिका होगी। अब केंद्र और राज्य सरकार मिलकर गरीबी मुत गांव भी बनाएंगे। यह बात रविवार को मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में स्थित रवींद्रनाथ सांस्कृतिक भवन में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, हम गांव, बहन और किसान के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। गांव-गांव में एक ही संकल्प रहेगा कि गरीबी मुत गांव बनाना है। हर गरीब के सिर पर छत हो, इसलिए प्रधानमंत्री ने तीन करोड़ पक्के मकान बनाने का निर्णय लिया है। गांवों में दो करोड़ और शहरों में एक करोड़ पक्के मकान और बनाए जाएंगे। इस मौके पर शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह, प्रभारी मंत्री लखन पटेल, विधायक मुकेश टंडन, सूर्यप्रकाश मीणा, हरिसिंह सप्रे मौजूद थे।
पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने शिवराज सिंह को मध्य प्रदेश का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बताया। शिवराज सिंह को लखपति दीदी योजना का रचयिता बताया।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने विदिशा की पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रहीं सुषमा स्वराज की प्रतिमा का अनावरण किया।
शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भोपाल से गंजबासौदा तक ट्रेन से सफर किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
पश्चिम बंगाल में डॉक्टर से रेप और हत्या मामले में शिवराज सिंह चौहान ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता निर्मम हो गई हैं। घटना से देश आक्रोशित है। प. बंगाल सरकार मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
शिवराज सिंह ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। कहा, कांग्रेस राजनीतिक चश्मा लगाए हुए है। अपनी सुविधा जहां जैसी होती है, वैसा बोलते हैं। दु:ख होता है कि कांग्रेस ने बंगाल जैसी गंभीर घटना पर एक प्रतिक्रिया तक नहीं दी।
Updated on:
02 Sept 2024 09:23 am
Published on:
02 Sept 2024 09:22 am
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
