भाजपा की अब तक की जारी उम्मीदवारों की सूची में विदिशा सीट की घोषणा नहीं हुई है, जबकि माना जा रहा है कि कांग्रेस से मौजूदा विधायक भार्गव का नाम लगभग तय है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों में इस सीट को कब्जाने की पूरी कोशिश होगी। भाजपा इस सीट को फिर से कांग्रेस से छीनकर अपनी हार का बदला लेना चाहेगी, वहीं कांग्रेस 46 साल बाद अपनी झोली में आई सीट को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहेगी।