स्वस्थ वजन घटाने के लिए विशेषज्ञ भी संतुलित आहार की सलाह देते हैं। डॉक्टर मनोज कुटेरी, मेडिकल डायरेक्टर, आत्मानन वेलनेस सेंटर के अनुसार, एक आदर्श भोजन में 40% फल और सब्जियां, 25% लीन प्रोटीन, 20% स्टार्चयुक्त कार्बोहाइड्रेट और 15% हेल्दी फैट्स होने चाहिए। इस संतुलन से शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, और कैलोरी की कमी भी बनी रहती है, जो वजन घटाने के लिए जरूरी है।