31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेस्त्रां में बर्तन धोने वाला ‘स्पॉन्ज’ ऑर्डर करने के लिए लगती है भीड़, बहुत ही चाव से खाते हैं लोग

बेकरी की दुनिया में क्रिएटिविटी एक बेहतरीन उदाहरण दिखाता नजर आ रहा हैं। अब तो ऐसे-ऐसे केक बेक होने लगे हैं, जिन्हें देखने के बाद यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि क्या असल में ये केक ही है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 1 Apr 2022, 8:43 PM IST

रेस्त्रां में बर्तन धोने वाला 'सपॉन्ज' ऑर्डर करने के लिए लगती है भीड़, बहुत ही चाव से खाते हैं लोग

रेस्त्रां में बर्तन धोने वाला 'सपॉन्ज' ऑर्डर करने के लिए लगती है भीड़, बहुत ही चाव से खाते हैं लोग

इन दिनों सोशल मीडिया पर बिल्कुल बर्तन धोने वाले जैसा स्पॉन्ज केक लोगों का ध्यान अपनी और खींचता नजर आ रहा है। जब आप इस केक को देखेंगे तो आपकी आखें भी शायद धोखा खा जाएगी कि ये डिशवॉशिंग स्पंज है या केक। इस केक को लेकर सोशल मीडिया पर खुब चर्चा हो रही है और इस क्रियेटिविटी को देखते हुए लोग इसकी खुब तारीफें करते नजर आ रहे हैं।

आज के वक्त में क्रिएटिविटी को बहुत तवजो दी जा रही है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है दुनिया में कई चीजें ऐसी देखने को मिल रही है जो वो जैसी दिखाई पड़ती है वैसी वो होती नहीं है। क्रिएटिव होना आगे बढ़ने की निशानी माना जाता है।


उदाहरण के तौर पर बात करें बेकरी की दुनिया की तो इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे केक देखने को मिल रहे हैं जिसे देखने के बाद यकिन कर पाना मुश्किल हो जाता है कि वह केक है या कुछ और। बीते कुछ सालों में रीयलिस्टिक केक्स की बाढ़ सी आ गई है।

इसी कड़ी में इन दिनों ताइवान में बिकने वाला स्पॉन्ज केक काफी सुर्खियों में बना हुआ है। आप इस केक को जब पहली बार प्लेट में देखेंगे तो शायद आपको भी लगेगा की ये तो बर्तन धोने वाला स्पॉन्ज है। इसकी फिनिशिंग को देखते हुए लोग इसके कायल हो रहे हैं। बिल्कुल डिशवॉशिंग स्पॉन्ज जैसा दिखने वाला केक वैसे तो थोड़ा महंगा है, मगर फिर भी इसके रीयलिस्टिक लुक को देखते हुए और इसके टेस्ट के कारण इसे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है।


इस तीन लेयर स्पंज केक को 7-इलेवन ताइवान में पाया जा सकता है। इस 3 लेयर केक के ग्रीन लेयर की बात करें तो इसके लिए बनाने वाले ने स्वीट पोटैटो के पत्तों का इस्तेमाल किया है, ताकि ये केक हेल्दी रहे और इलमें आर्टिफिशियल कलर का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें: कोरोना काल में बिहार लौटे युवकों के लिए बन रही योजना, प्रदेश में ही रोजगार मुहैया कराएगी नीतीश सरकार

इस केक की तस्वीर को फेसबुक पर शेयर किया गया है। इस कैक को तैयार करने के लिए अंडे और दूध का इस्तेमाल किया गया है। इसक केक की किमत तीन सौ के करीब है जबकि छह केक का पैक एक हजार में आता है। यह केक देखते ही देखते बिक जाता है।

यह भी पढ़ें: इमरान खान ने की भारत की तारीफ, अमेरिका पर साधा निशाना, मंत्री ने कहा हत्या की हो रही साजिश