अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को जोरदार बम धमाका हुआ है। इस धमाके में तालिबान के पूर्व नेता मुल्ला अख्तर मोहम्मद मंसूर की बरसी मनाने आए लोगों को निशाना बनाया गया है। यह विस्फोट इस्तिकलाल हॉल के गेट पर हुआ। जानकारी के मुताबिक अब तक 3 लोगों की इस धमाके में मौत हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि ये हमला इस्लामिक स्टेट खुरासान ने किया है, जो वैश्विक आतंकी संगठन ISIS की अफगानिस्तान स्थित ब्रांच है।