Airstrike: इजराइल की लेबनान पर एयर स्ट्राइक (Airstrike) में 23 सीरियाई शरणार्थियों की मौत हो गई।मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह हमला मत्राबा बॉर्डर अटैक से कुछ घंटे पहले हुआ। लेबनान और सीरिया के बीच मत्राबा बॉर्डर पर हुए इजराइली हमले में हिंसा से बचने के लिए भाग रहे कई शरणार्थी घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार, बयान में इजराइल पर जानबूझ कर निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया गया। विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय कानून, मानवीय कानून और मानवाधिकारों के प्रति इजराइल की 'घोर उपेक्षा' की निंदा की है। मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून के बार-बार उल्लंघन के लिए इजराइल को जवाबदेह ठहराए और क्षेत्र में हिंसा को और बढ़ने से रोके।