24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय टूरिस्टों पर अर्जेंटीना का आया दिल, दे रहा है 90 दिन वीजा-फ्री एंट्री, जानें वजह?

Argentina VISA: अर्जेंटीना भारतीय टूरिस्टों को लुभाने के लिए वीजा नियम आसान कर रहा है। ऐसे में एयर कनेक्टिविटी, डिजिटल नोमैड वीजा और बढ़ते व्यापारिक रिश्ते को बढ़ावा मिलेगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Sep 24, 2026

Argentina VISA-Free Travel India

भारत-अर्जेंटीना रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, टूरिज्म और वीजा सुविधा बढ़ाने पर जोर। (सोर्स- AI जनरेटेड इमेज)

Argentina VISA-Free Travel India: दक्षिण अमेरिका घूमने का प्लान बना रहे भारतीयों के लिए अर्जेंटीना से अच्छी खबर है। अर्जेंटीना भारतीय टूरिस्टों को अपने देश में ज्यादा से ज्यादा बुलाना चाहता है। इसके लिए वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने से लेकर एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने तक पर जोर दिया जा रहा है।

भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कॉसिनो ने दिल्ली में आयोजित आइकॉनिक टूरिज्म समिट में इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टूरिज्म के जरिए दोनों देशों के लोगों को करीब लाने की कोशिश हो रही है। साथ ही भारत और अर्जेंटीना के आर्थिक रिश्तों को भी मजबूत करने पर फोकस है।

वैलिड US वीजा है तो 90 दिन तक अर्जेंटीना में घूम सकेंगे

भारतीय यात्रियों के लिए सबसे अहम जानकारी वीजा को लेकर है। राजदूत के मुताबिक, वैलिड US वीजा रखने वाले भारतीय नागरिक अगस्त 2025 से अर्जेंटीना में टूरिस्ट के तौर पर 90 दिनों तक बिना अर्जेंटीना का वीजा लिए यात्रा कर सकते हैं।

इसके अलावा भारतीय नागरिकों के लिए पांच साल का बिजनेस वीजा मुफ्त में लेने की सुविधा भी बताई गई है। अर्जेंटीना का कहना है कि ऐसी सुविधाओं से दोनों देशों के बीच लोगों की आवाजाही बढ़ सकती है। राजदूत ने यह भी कहा कि अर्जेंटीना टूरिज्म और इन्वेस्टमेंट के लिए अपना दरवाजा खुला रखना चाहता है। उसका फोकस सिर्फ घूमने आने वाले लोगों पर नहीं है। बिजनेस और निवेश के अवसरों को भी बढ़ावा देने की कोशिश है।

भारत-अर्जेंटीना के बीच एयर कनेक्टिविटी पर भी जोर

भारत और अर्जेंटीना के बीच दूरी काफी ज्यादा है। ऐसे में एयर कनेक्टिविटी अहम मुद्दा बन जाती है। राजदूत ने बताया कि दोनों देशों की सिविल एविएशन अथॉरिटीज एयर सर्विसेज एग्रीमेंट पर बातचीत कर रही हैं। इस एग्रीमेंट से दोनों देशों की एयरलाइंस को ज्यादा उड़ानें संचालित करने की आजादी मिल सकती है। कोड-शेयर जैसे विकल्पों का रास्ता भी खुल सकता है। अर्जेंटीना के मुताबिक, ज्यादा एयर कनेक्टिविटी से नए रूट और ज्यादा प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। इससे यात्रियों के लिए किराए में भी राहत की संभावना बन सकती है।

डिजिटल नोमैड वीजा से भारतीय टेक प्रोफेशनल्स को मौका

वहीं अर्जेंटीना भारतीय टेक प्रोफेशनल्स को भी आकर्षित करना चाहता है। इसके लिए डिजिटल नोमैड वीजा का विकल्प मौजूद है। इस वीजा के जरिए विदेश की कंपनियों के लिए रिमोट काम करने वाले प्रोफेशनल्स अर्जेंटीना में छह महीने तक रह सकते हैं। इसे अगले छह महीने के लिए रिन्यू भी किया जा सकता है।

राजदूत ने कहा कि भारत के बड़े टैलेंट पूल और अर्जेंटीना के टेक इकोसिस्टम के बीच सहयोग की काफी संभावनाएं हैं। भारतीय प्रोफेशनल्स और अर्जेंटीना के स्टार्टअप साथ काम कर सकते हैं। दोनों देशों के आर्थिक रिश्ते भी लगातार बढ़ रहे हैं। अर्जेंटीना एम्बेसी के अनुसार, 2025 में भारत और अर्जेंटीना के बीच द्विपक्षीय व्यापार 6.5 अरब डॉलर से ज्यादा रहा। अर्जेंटीना के लिए भारत उसका छठा सबसे बड़ा आर्थिक पार्टनर है। ऐसे में टूरिज्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और एयर कनेक्टिविटी के जरिए दोनों देशों के रिश्तों को और आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।