यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब बांग्लादेश कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के गम और गुस्से में डूबा हुआ है। 32 वर्षीय हादी, जो अपने भारत विरोधी बयानों और 2024 के छात्र विद्रोह के लिए जाने जाते थे, पर 12 दिसंबर को ढाका में हमला हुआ था। सिंगापुर में इलाज के दौरान 18 दिसंबर को उनकी मृत्यु हो गई, जिसके बाद से पूरे बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है।