5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

British Airways Flight Emergency: 37 हजार फीट से 9 हजार फीट पर आया विमान, आयरलैंड के ऊपर मचा हड़कंप

लंदन से शिकागो जा रही British Airways की BA295 फ्लाइट ने आयरलैंड के ऊपर 7700 इमरजेंसी कोड जारी किया। विमान 37 हजार से 9 हजार फीट पर आया और लंदन लौटने लगा।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Oct 05, 2026

British Airways news

British Airways Flight(फोटो-ANI)

British Airways Flight News: लंदन से अमेरिका के शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA295 में सोमवार को उस समय इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी, जब विमान आयरलैंड के ऊपर उड़ान भरते हुए अचानक तेजी से नीचे उतरने लगा। फ्लाइट ने 7700 इमरजेंसी कोड जारी किया। फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान करीब 37,000 फीट की ऊंचाई से कुछ ही समय में लगभग 9,000 फीट पर आ गया। यानी विमान ने करीब 28,000 फीट की ऊंचाई गंवाई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ब्रिटिश एयरवेज की यह उड़ान लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से शिकागो के ओ'हेयर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी। विमान बोइंग 777-200ER था और इसकी निर्धारित उड़ान अवधि करीब 8 घंटे 40 मिनट थी।

37 हजार फीट से अचानक 9 हजार फीट पर आया विमान

फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, BA295 उड़ान भरने के बाद करीब 37,000 फीट की क्रूजिंग ऊंचाई पर पहुंच गई थी। इसके बाद आयरलैंड के ऊपर विमान ने अचानक तेजी से नीचे आना शुरू किया। कुछ ही समय में विमान करीब 9,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया। इसी दौरान विमान ने ट्रांसपोंडर पर 7700 कोड प्रसारित किया। विमानन क्षेत्र में 7700 सामान्य आपात स्थिति का अंतरराष्ट्रीय संकेत है।

शिकागो जाने के बजाय लंदन की ओर लौटा विमान

इमरजेंसी के बाद विमान ने अपना मार्ग बदला और वापस लंदन की ओर जाने लगा। रिपोर्टों के मुताबिक, BA295 को शिकागो की यात्रा जारी रखने के बजाय लंदन हीथ्रो लौटाया जा रहा था। हालांकि, विमान में इमरजेंसी की वास्तविक वजह अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। ब्रिटिश एयरवेज की ओर से घटना के कारण को लेकर डिटेल जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या होता है 7700 इमरजेंसी कोड?

7700 विमान के ट्रांसपोंडर से भेजा जाने वाला सामान्य आपात संकेत है। इसका मतलब यह होता है कि विमान को किसी तरह की इमरजेंसी का सामना करना पड़ रहा है और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से प्राथमिकता और सहायता की जरूरत है। यह कोड अपने आप में इमरजेंसी का कारण नहीं बताता। इसके पीछे मेडिकल समस्या, तकनीकी खराबी, केबिन प्रेशर से जुड़ी समस्या या अन्य आपात स्थिति हो सकती है। ब्रिटिश एयरवेज की ओर से इमरजेंसी के कारण और यात्रियों की स्थिति को लेकर आधिकारिक डिटेल बयान का इंतजार है।