बोलीविया (Bolivia) में पिछले कुछ समय में रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के कई मामले देखने को मिले हैं। अगर इन हादसों पर गौर किया जाए, तो ज़्यादातर हादसे यात्रियों से भरी बसों के साथ ही घटित हुए। अब बोलीविया में बस एक्सीडेंट का एक और मामला सामने आया है। बुधवार को बोलीविया में पोटोसी (Potosi) और चुक्विसाका (Chuquisaca) को जोड़ने वाली सड़क पर यात्रियों से भरी बस का भीषण एक्सीडेंट हो गया। जानकारी के अनुसार बस तेज़ रफ्तार में जा रही थी और अचानक ही सड़क से पलट गई और चट्टान से जा टकराई।