चक्रवात के असर से मंगलवार को तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिसके चलते एहतियात के तौर पर कई एयरलाइंस ने अपनी सेवाएं रद्द कर दी हैं। मंगलवार को भोगपुरम से रवाना होने वाली 16 उड़ानें रद्द कर दी गईं। दिल्ली, हैदराबाद, कुरनूल, तिरुपति, बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई जाने वाली उड़ानें रद्द की गईं।