एसोसिएट प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पहले विदेश विभाग की समीक्षा में 4.4 बिलियन डॉलर के लगभग 4,100 कॉन्ट्रैक्ट की पहचान की गई थी जिन्हें प्रशासन खत्म करना चाहता है। लेकिन अब रिपोर्ट आई है कि इनकी संख्या बढ़ाकर 5800 कर दी गई। ये कॉन्ट्रैक्ट USAID के कुल खर्च का 90 प्रतिशत से ज्यादा हैं। रिपोर्ट ने विभाग के एक ज्ञापन का हवाला देते हुए बताया है कि USAID कुछ वकीलों को अदालती लड़ाई में मदद के लिए भी दिया जाएगा।