
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग। (फाइल फोटो : ANI)
US China Relations: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने व्हाइट हाउस में मुलाकात की और दोनों नेताओं ने अपनी बात रखी। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका की दो बार यात्रा करने वाले पहले चीनी राष्ट्रपति बन गए है। व्हाइट हाउस में संबोधन के दौरान दोनों नेताओं ने पहले से लिखे भाषण पढ़े और मीडिया के सवालों के जवाब नहीं दिए।
दोनों नेताओं ने अमेरिका और चीन के बीच सहयोग बढ़ाने की बात कही। ट्रंप ने दोनों देशों के रिश्तों को पुरानी दोस्ती से जोड़ा, जबकि शी ने भी सहयोग जारी रखने पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने सुरक्षा, तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और व्यापार जैसे मुद्दों पर चर्चा की बात कही।
ट्रंप ने अमेरिका और चीन के बीच लंबे और पुराने रिश्ते का जिक्र किया। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान दोनों देशों के बीच हुए सहयोग की बात कही। ट्रंप ने अमेरिकी स्वयंसेवक पायलटों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जापान के खिलाफ चीन की रक्षा करने में मदद की थी।
उन्होनें कहा कि अपने सबसे बड़े आर्थिक प्रतिद्वंद्वी को यह याद दिलाने जैसा कुछ नहीं है कि आपका और हमारा देश कभी एक ही टीम में हुआ करता था। साथ ही ट्रंप ने कहा कि उन्होंने और शी ने साथ मिलकर काफी प्रगति की है। उन्होंने दोनों नेताओं के बीच रिश्ते को एक सच्ची महान दोस्ती बताया। उन्होंने उन तनावों का जिक्र नहीं किया जो उनके दूसरे कार्यकाल के शुरुआत में हुए थे।
शी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन AI के क्षेत्र में अग्रणी देश हैं और दोनों की जिम्मेदारी है कि AI का विकास अच्छे काम के लिए हो। उन्होंने आगे कहा कि यह निश्चित करना है कि AI का विकास हमेशा इंसान के नियंत्रण में रहे और लोगों की भलाई के लिए हो।
शी ने बताया कि चीन आने वाले पांच सालों में 1 लाख अमेरिकी युवाओं को अध्ययन के लिए चीन आने के लिए आमंत्रित कर रहा है। साथ ही दो और पांडा अटलांटा चिड़ियाघर (Zoo Atlanta) को देने की बात कही।
Updated on:
24 Sept 2026 09:44 pm
Published on:
24 Sept 2026 09:19 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
