15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.3 तीव्रता

Papua New Guinea Earthquake: दुनियाभर में ही तेज़ी से भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। इसी बीच आज पापुआ न्यू गिनी में भूकंप आया।

2 min read
Google source verification
Earthquake

दुनियाभर में ही तेज़ी से भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं और वो भी एक से ज़्यादा। आज, गुरुवार, 23 मई को आए भूकंपों में पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आया भूकंप भी शामिल है। यह फिन्सचाफेन (Finschhafen) से 39 किलोमीटर नॉर्थर्न नॉर्थवेस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 रही। भारतीय समयानुसार पापुआ न्यू गिनी में यह भूकंप आज सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी पापुआ न्यू गिनी में आज आए भूकंप की पुष्टि की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पापुआ न्यू गिनी में अक्सर ही भूकंप आते हैं।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार पापुआ न्यू गिनी में आज आए इस भूकंप की गहराई 101.5 किलोमीटर रही।

नहीं हुआ नुकसान

पापुआ न्यू गिनी में आज आए इस भूकंप से नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में लोगों को भूकंप का हल्का झटका ज़रूर महसूस हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना गंभीर बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना गंभीर बात है।

यह भी पढ़ें- चीन में धमाका, 1 की मौत और 3 घायल