2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेंट्रल तुर्की में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 5.5 की तीव्रता

Earthquake In Central Turkey: दुनियाभर में भूकंपों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप के मामले देखे जा रहे हैं। आज सेंट्रल तुर्की में भूकंप का मामला सामने आया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 25 Jul 2023, 3:50 PM IST

earthquake_richter_scale.jpg

Earthquake in japan

पिछले एक साल में किसी से भी यह बात नहीं छिपी है कि दुनियाभर में भूकंप के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। आए दिन कहीं न कहीं भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा मामले। आज, मंगलवार, 25 जुलाई को भूकंप का नया मामला देखने को मिला और यह भूकप सेंट्रल तुर्की में आया। भूकंप का समय भारतीय समयानुसार आज सुबह 11 बजकर 14 मिनट रहा। सेंट्रल तुर्की में आए इस भूकंप की पुष्टि यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (European Mediterranean Seismological Centre - EMSC) के साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी की।


कितनी रही गहराई?

EMSC और USGS दोनों के ही अनुसार सेंट्रल तुर्की में आज आए इस भूकंप की गहराई 10-12 किलोमीटर रही। USGS के अनुसार भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही, तो EMSC के अनुसार यह गहराई 12 किलोमीटर रही।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर का बड़ा बयान, कहा - 'हमें फेंक देना चाहिए भीख का कटोरा'

कितना हुआ नुकसान?

रिपोर्ट के अनुसार सेंट्रल तुर्की में आज आए इस भूकंप की वजह से कुछ इमारतों में हल्का नुकसान देखने को मिला है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र में लोगों में भगदड़ ज़रूर मच गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप की वजह से हुए वास्तविक नुकसान की लोकल एजेंसी जांच कर रही है।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- इमरान खान पर फिर छाया गिरफ्तारी का संकट, गिरफ्तारी का गैर-जमानती वॉरंट हुआ जारी