29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिजी हाई कोर्ट से गायब हुआ करोड़ों का कोकीन, आटे से भरे मिले पैकेट तो पुलिस ने कहा- जिस पर शक है, वह अभी विदेश में

Fiji High Court cocaine missing: फिजी हाई कोर्ट से करोड़ों के कोकीन गायब हो गए हैं। उनकी जगह पर पैकेट में आटा मिले हैं। 40 किलो ड्रग की चोरी से हड़कंप मच गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Mukul Kumar

•

Sep 29, 2026

Court News

कोर्ट के संबंध में प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई प्रतीकात्मक तस्वीर। (फाइल फोटो- पत्रिका ग्राफिक्स)

Fiji police investigation cocaine: फिजी की राजधानी सुवा की हाई कोर्ट से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। वहां रखे गए सबूतों में से लगभग 40 किलो कोकीन गायब हो गया।

पुलिस और मीडिया की मानें तो कोकीन की जगह पैकेट में आटा भर दिया गया। गायब हुए कोकीन की कीमत करीब 31 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। यह रकम भारतीय मुद्रा में सैकड़ों करोड़ रुपये के बराबर है।

कोर्ट के अंदर से चोरी

15 सितंबर को पता चला कि सबूत वाले कमरे से 39 कोकीन की सिल्लियों में से सात गायब हैं। बाकी बची सिल्लियों की फॉरेंसिक जांच में खुलासा हुआ कि उनमें भी हेराफेरी की गई है।

फिजी विलेज न्यूज के अनुसार, बाकी 32 सिल्लियों में आटा भरा हुआ मिला। पुलिस ने साफ कहा कि सभी सबूतों के साथ छेड़छाड़ हुई है। जांच उन लोगों पर केंद्रित है जो हाई कोर्ट रजिस्ट्री में इन सबूतों की देखभाल के जिम्मेदार थे।

पुलिस ने कहा- जिस पर शक, वह विदेश में

पुलिस ने बताया कि एक शक के घेरे में आए व्यक्ति से पूछताछ की जाएगी। वह फिलहाल विदेश में बताया जा रहा है। उधर, न्याय मंत्री सिरोमी तुरागा ने इस घटना को चौंकाने वाला बताया।

उन्होंने कहा कि दोषियों को कानून का पूरा सख्त सामना करना पड़ेगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है।

किसके केस का था यह सबूत?

यह कोकीन 2019 में फिजी-कनाडाई नागरिक जोशुआ अजीज रहमान से जब्त किया गया था। 2021 में उनकी सजा हुई थी। वे अपील कर रहे थे इसलिए यह सबूत कोर्ट में रखा गया था। अब वही सबूत गायब हो गया।

फिजी में बढ़ता नशा कारोबार

फिजी पुलिस के अनुसार 2018 के बाद मेथामफेटामाइन और कोकीन जैसे नशीले पदार्थों के मामले तेजी से बढ़े हैं। संयुक्त राष्ट्र ने 2024 में कहा था कि फिजी प्रशांत क्षेत्र में ड्रग तस्करी का एक बड़ा केंद्र बन गया है। 2023 में ड्रग से जुड़े गिरफ्तारियों की संख्या तीन गुना से ज्यादा हो गई। ज्यादातर मामले मेथामफेटामाइन से जुड़े थे।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग