डानाकिल डिप्रेशन से भारी मात्रा में पोटेशियम सॉल्ट और सल्फर निकलता है। इस कारण इसके आसपास की जमीनें लाल, पीली, नारंगी और सफेद रंग की हो गई हैं। गौरतलब है कि डानाकिल डिप्रेशन समुद्र तल से 125 मीटर नीचे स्थित है। इस जगह तीन टेक्टॉनिक प्लेट्स मौजूद हैं। यही प्लेटें इस स्थान को खास बनाती हैं। टेक्टॉनिक मूवमेंट के चलते हर साल यह प्लेटें एक दूसरे से 1 या 2 सेंटीमीटर दूर खिसक रही हैं।