दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने ये ऐलान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्हाइट हाउस में बैठक करने के बाद साझा प्रेस कांफ्रेंस में की। हालांकि इस प्रस्ताव में ये नहीं बताया गया था कि डोनाल्ड ट्रंप किस तरह गाजा़ से 20 लाख से ज्यादा फिलिस्तीनियों को वहां से निकालेंगे, या कैसे गाज़ा पर कब्जा करेंगे। लेकिन ट्रम्प ने कहा था कि वे गाज़ा से हथियारों को नष्ट कर देंगे और तबाह हो चुके मकानों को हटाकर वहां का पुनर्विकास कराएंगे। इतना ही नहीं, ट्रंप ने कहा था कि वो गाज़ा में नौकरियों के अवसर भी पैदा करेंगे।