गौरतलब है कि सोमवार (2 दिसंबर 2024) को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में स्थित बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग में कथित तौर पर कुछ लोग घुस गये थे। इसके बाद उन्होंने वहां जम कर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ की थी। इस घटना की भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी निंदा की और कार्रवाई करने का आदेश दिया था। इस घटना के बारे में पश्चिम त्रिपुरा के एसपी किरण कुमार ने बताया कि ड्यूटी में कथित लापरवाही के चलते चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही मामले में सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।