Gaza humanitarian crisis: संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के प्रमुख टॉम फ्लेचर ने चेतावनी दी है कि यदि ग़ाज़ा को तत्काल मानवीय सहायता नहीं पहुंची, तो अगले 48 घंटों में 14,000 से अधिक बच्चे मर (Child Deaths) सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र ने विश्व समुदाय से तत्काल मानवीय सहायता (UN Humanitarian Aid) करने की अपील की है। सोमवार को बच्चों के लिए भोजन सहित केवल पांच ट्रक मानवीय सहायता ग़ाज़ा में पहुंच सकी, जो कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नाकाफी है। ध्यान रहे कि इज़राइल (Israel) के हमलों के बाद ग़ाज़ा में 11 सप्ताह से जारी इज़राइली नाकाबंदी (Israel Blockade) के कारण खाद्य, दवाइयां और ईंधन की भारी कमी (Gaza Crisis) हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि दो मिलियन से अधिक लोग भुखमरी (Child Hunger) के कगार पर हैं। ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने इज़राइल की कार्रवाई की निंदा की है और पर्याप्त मानवीय सहायता (Humanitarian Aid) की अनुमति न देने पर संयुक्त कार्रवाई करने की धमकी दी है।