Israel-Iran Conflict: ईरान और इजरायल के बीच सैन्य झड़प जारी है। आज सुबह भी इजरायल (Israel) ने ईरान (Iran) के न्यूक्लियर साइट (Nuclear Site) पर कई हमले किए हैं। ईरान की राजधानी तेहरान (Tehran) में धमाके की आवाज सुनी गई। पूर्वी तेहरान के हकीमीयेह और तेहरानपर्स इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई। इससे पहले इजरायल ने मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो मिसाइलें दागीं। जिससे भीषण आग लग गई थी। इजरायली हमले में अब तक 78 लोग मारे गए हैं, जबकि 350 से अधिक लोग घायल हुए हैं।