Kazakhstan Plane Crash: कजाकिस्तान के अक्तौ के पास बुधवार को हुई विमान दुर्घटना (Kazakhstan plane crash) में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार उस समय विमान में कुल 67 लोग सफर कर रहे थे, जिसमें से 62 यात्री और 5 क्रू सदस्य थे । इस बीच घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (VIRAL VIDEO) हो रहा है, जिसे एक यात्री ने हादसे के पहले रेकॉर्ड किया था। वायरल वीडियो को @clashreport ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया है, जिसमें एक यात्री लगातार अल्लाह-हू-अकबर (Allahu Akbar) चिल्ला रहा है। यह आदमी विमान के अंदर का खौफनाक सीन रेकॉर्ड कर रहा था, तब प्लेन तेज गति से नीचे आ रहा था. उस दौरान प्लेन में मौजूद बाकी के लोग डर के मारे चिल्ला रहे थे ।