scriptNASA 36 year Lost old space shuttle Challenger artifact found Washington | 36 साल पूर्व नष्ट हुआ अंतरिक्ष यान चैलेंजर आर्टिफैक्ट मिला : नासा | Patrika News

36 साल पूर्व नष्ट हुआ अंतरिक्ष यान चैलेंजर आर्टिफैक्ट मिला : नासा

locationनई दिल्लीPublished: Nov 12, 2022 04:23:35 pm

एक टीवी वृत्तचित्र दल द्वितीय विश्व युद्ध के एक विमान के मलबे की तलाश कर रहा था। पर वह हैरान रह गया कि, उसने 36 साल पहले नष्ट हुए अंतरिक्ष यान चैलेंजर आर्टिफैक्ट को खोज निकाला। नासा ने भी इस खोज का समर्थन किया।

nasa.jpg
36 साल पूर्व नष्ट हुआ अंतरिक्ष यान चैलेंजर आर्टिफैक्ट मिला : नासा
द्वितीय विश्व युद्ध के एक विमान के मलबे की तलाश कर रहे एक टीवी वृत्तचित्र दल ने 36 साल पहले नष्ट हुए अंतरिक्ष यान चैलेंजर आर्टिफैक्ट को खोज निकाला। 1986 में हुए एक हादसे में एक स्कूल शिक्षक सहित सात अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई थी। गोताखोरों ने समुद्र तल पर आंशिक रूप से रेत से ढकी एक बड़ी 'मानव निर्मित' वस्तु देखी। वृत्तचित्र टीम ने नासा से संपर्क किया, जिसने इसकी खोज की पुष्टि की। नासा के प्रशासन बिल नेल्सन ने कहा, चैलेंजर पर सवार सात साहसी और बहादुर खोजकर्ताओं को अपनी जान गंवाए लगभग 37 साल हो चुके हैं, लेकिन यह त्रासदी हमारे देश की सामूहिक स्मृति में हमेशा रहेगी। दुनियाभर में लाखों लोगों के लिए, 28 जनवरी, 1986, अभी भी कल की तरह महसूस होता है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.