scriptNepal general elections 2022 : नेपाल में आम चुनाव के लिए 20 नवंबर को होगी वोटिंग, निगरानी करेंगे भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त | Nepal general elections Voting 20 November CEC Rajiv Kumar special international observer | Patrika News

Nepal general elections 2022 : नेपाल में आम चुनाव के लिए 20 नवंबर को होगी वोटिंग, निगरानी करेंगे भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त

locationनई दिल्लीPublished: Nov 19, 2022 05:21:58 pm

नेपाल में 20 नवंबर यानि की रविवार को आम चुनाव के लिए मतदान होंगे। सभी नेपाली जनता उत्साह से भरी हुई है। नेपाल के संसदीय चुनाव में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार विशेष अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक होंगे।

nepal_general_elections_1.jpg

नेपाल में आम चुनाव के लिए 20 नवंबर को होगी वोटिंग, निगरानी करेंगे भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त

नेपाल में 20 नवंबर को आम चुनाव के लिए वोटिंग होगी। रविवार को मतदान के लिए नेपाल में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा को देखते हुए भारत-नेपाल की सीमाएं 20 नवंबर रात 12 बजे तक सील कर दी गईं हैं। 2015 में संघवाद को अपनाने के बाद यह हिमालयी देश नेपाल में दूसरी बार संघीय और प्रांतीय विधानसभाओं के लिए 825 प्रतिनिधियों को चुनेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त दिनेश थपलिया ने कहा, हमने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली हैं। केंद्र और सभी सात प्रांतों में नई सरकार बनेगी। चुनाव आयोग के अनुसार, देश के 1,79,88,570 मतदाता संघ के 165 और प्रांतीय विधानसभाओं के 220 प्रतिनिधियों को एफपीटीएस चुनाव प्रणाली के माध्यम से चुनेंगे। नेपाल के संसदीय चुनाव में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार विशेष अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक होंगे। नेपाल चुनाव आयोग ने उन्हें आमंत्रित किया है।
इतनी सीेटों पर होगी वोटिंग

संघीय संसद की अन्य 110 सीटों का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। प्रतिनिधि सभा में 275 सीटें हैं। इसी तरह संघीय विधानसभाओं के लिए एफपीटीएस प्रणाली के तहत 330 सीटों के लिए चुनाव आयोजित किए जाएंगे और आनुपातिक प्रतिनिधित्व के प्रावधान के तहत उम्मीदवारों के 220 सेट चुने जाएंगे।
बिना डरे करें मतदान

गृह सचिव विनोद सिंह ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है और मतदाताओं से बिना किसी भय के मतदान करने का आग्रह किया।
nepal_general_elections.jpg
3 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात

गृह मंत्रालय के अनुसार नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल, राष्ट्रीय खुफिया विभाग और अस्थायी पुलिस सहित लगभग 3 लाख सुरक्षाकर्मियों को चुनावों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा।
कुछ संगठनों ने किया चुनाव का बहिष्कार

शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए गृह सचिव विनोद सिंह ने दोहराया कि कोई भी व्यक्ति, समूह या संगठन जो चुनाव कर्मचारियों, मतदाताओं और मतपत्रों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है, उसकी निगरानी की जा रही है। कुछ संगठनों द्वारा चुनाव बहिष्कार के बीच चुनाव से पहले कुछ छिटपुट घटनाओं की सूचना मिली थी।
7,219 पर्यवेक्षक होंगे तैनात

चुनाव आयोग ने कहा कि, चुनाव से संबंधित सभी प्रबंधकीय कार्य पूरे कर लिए गए हैं। इसके लिए 7,219 पर्यवेक्षक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय, तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 18 विदेशी राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधि भी मतदान के दिन चुनाव की निगरानी करेंगे।
cec_rajiv_kumar.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो