पोस्ट में लिखा कि, सरकार ने इन खास हालात से निपटने के लिए एक नई व्यवस्था अपनाई है। हाल के महीनों में दुश्मन की योजना ईरान के नेक लोगों पर दबाव बनाने के मकसद से देश की अहम आर्थिक धमनियों को काटने की रही है। आर्थिक दबाव बढ़ा है, लेकिन ईश्वर की कृपा से, लोगों के साथ और सरकार में हमारे सहयोगियों द्वारा उठाए गए कदमों से, हमने आर्थिक युद्ध में दुश्मन के लक्ष्यों को पूरा नहीं होने दिया है।