भारत को सबूत नहीं देने की बात कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Canadian PM Justin Trudeau) भी मान चुके हैं। उन्होंने कहा था, निज्जर हत्याकांड से जुड़े मामले में खुफिया जानकारी ही भारत को सौंपी थी, न कि कोई ठोस सबूत। यह पहली बार नहीं है जब कनाडा ने भारत पर आरोप लगाए हैं। पिछले साल ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारतीय सरकारी एजेंटों के शामिल होने का आरोप लगाया था। भारत आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताकर खारिज कर चुका है।