पीएम मोदी पेरिस में एआई एक्शन समिट (AI Action Summit) में हिस्सा लेंगे और साथ ही इस कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। एआई गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए पेरिस में आयोजित इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य ग्लोबल गवर्नेंस मॉडल पर ध्यान केंद्रित करना है ताकि एआई को ज़्यादा समावेशी बनाया जा सके और साथ ही दुनियाभर के यूज़र्स के लिए सुरक्षित और पारदर्शी एआई सुनिश्चित किया जा सके। इस समिट से पहले फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों ने एआई के लिए 109 बिलियन डॉलर्स के निवेश की घोषणा की है।